December 12, 2025 5:18 am

एकता यात्रा में स्कूली बच्चों ने खूब लगाए नारे, 6 किमी की पथ यात्रा में कई भाजपाई चले पैदल

सोनभद्र (दुद्धी) मंगलवार को दुद्धी कस्बा देश भक्ति के रंग में रंग गया इस दरमियान भाजपा पदाधिकारी/ कार्यकर्ता कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे और कई सामाजिक संगठन के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और हाथ में तिरंगा लिए छः किलोमीटर की एकता यात्रा की।अवसर था देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनके अविस्मरणीय भूमिका के लिए “रन फॉर यूनिटी “का। जिन्होंने देश के टुकड़ों को एक जुट कर उन दिनों जोड़ने का काम किया जब देश विविधताओं में था और स्वतंत्रता के बाद अखंड भारत का निर्माण किया। जो आज पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। देश भक्ति बयार में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के हजारों की संख्या में बच्चों ने एकता के उद्घोष लगाए। रथ और डीजे के साथ यात्रा के श्री राम लीला मैदान दुद्धी से रीवा– रांची मार्ग होते हुए महुली खेल मैदान पहुंची जहां एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई इस दरमियान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार कार्यक्रम प्रभारी नागेश्वर देव पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा आदि ने अपने विचारों को रखा पथ यात्रा के दौरान जिला प्रवासी रमेश दुबे जिला संयोजक डॉ प्रसन्न पटेल, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड़, पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, राजन सिंह, मान सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़, राजन चौधरी, मनोज सिंह सुरेंद्र अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,दुद्धी विधान सभा कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय सुमित सोनी, प्रेम नारायण मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा डॉ गौरव सिंह रमीज आलम, विपिन बिहारी गुलशन कुमार ,विनोद जायसवाल, आनंद अग्रहरि, निरंजन जायसवाल, अंशुमान राय, प्रदीप शर्मा, कृष्ण कुमार (डीपीएस) संजू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई।साथ ही प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी निखिल कुमार खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया पुलिस उपाधीक्षक राजेश राय इंस्पेक्टर दुद्धी स्वतंत्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में शामिल लोगों को जगह जगह पुष्प वर्षा सहित जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!