सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी बीना शॉपिंग सेंटर (शॉप नं. 13), बीना प्रोजेक्ट नियर इंटरमीडिएट कॉलेज थाना शक्तिनगर उम्र लगभग 36 वर्ष को दिनांक 09 नवम्बर 2025 को बीना शॉपिंग सेंटर से नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना थाना शक्तिनगर, का0 संजय सरोज चौकी बीना थाना शक्तिनगर
Author: Pramod Gupta
Hello









