चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बिहार तक बेचने का किया था प्रयास
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान “चोरी पर नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी” के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 10 नवम्बर 2025 को रायपुर पुलिस द्वारा कजियारी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल से संबंधित मुकदमा संख्या 151/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना रायपुर में पंजीकृत है। मुख्य अभियुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपने साथी घिस्सू उर्फ कलामुद्दीन (निवासी दूबेपुर वैनी) के साथ 20 अक्तूबर की रात पोखरा बैनी गेट से नई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। बाद में उसने अपने साथियों अनुज कुमार, गोलू कुमार और आकाश कुमार को बुलाया। चारों अभियुक्त मोटरसाइकिल लेकर भभुआ व सासाराम (बिहार) तक गए और उसे बेचने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उन्होंने पहचान से बचने के लिए मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट हटा दिया और चेचिस नंबर रगड़ दिया। पुलिस ने अभियोग में आगे बढ़ोतरी करते हुए धारा 303(2), 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस भी जोड़ी हैं। प्रदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी वैनी थाना रायपुर उम्र 19 वर्ष। गोलू कुमार पुत्र रामबली निवासी रामपुर कमहारिया थाना रायपुर उम्र 17 वर्ष। आकाश कुमार पुत्र रामाज्ञा निवासी रामपुर कमहारिया थाना रायपुर उम्र 18 वर्ष। अनुज कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी रामपुर कमहारिया थाना रायपुर उम्र 22 वर्ष।गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 दिलीप सिंह यादव थाना रायपुर, उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर, मु0हे0का0 अखिलेश राय थाना रायपुर, का0 रोहित यादव थाना रायपुर









