December 12, 2025 6:54 am

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का मंत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया जायजा

– चोपन में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम की तैयारियों का हुआ स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं “जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का निरीक्षण आज चोपन में किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़, कांशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित प्रशासनिक व राजनीतिक अधिकारी उपस्थित रहे। स्थल निरीक्षण के दौरान मंत्री व जिलाधिकारी ने साफ-सफाई बनाए रखने, झाड़ियों की कटान कराने, बैरिकेटिंग एवं हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारी से जुड़े सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के समय कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, तथा जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!