– पिपरी पुलिस व ANTF टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस एवं ANTF टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।दिनांक 10 नवम्बर 2025 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि नवकुटिया तुर्रा की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और एक अभियुक्त सौरभ कुमार सोनी पुत्र मुन्ना सोनी निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 390 ग्राम नाजायज़ हेरोइन (अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹78 लाख), ₹520 नकद एक मोटोरोला मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल संख्या UP64 AK 4943 बरामद की गई। इस बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु.अ.सं. 222/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त सौरभ कुमार सोनी ने बताया कि वह अपने गाँव के सूरज कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता, निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा से हेरोइन प्राप्त करता था।
सूरज गुप्ता मोबाइल पर उसे यह निर्देश देता था कि किसे और कहाँ नशे की खेप पहुंचानी है। इसी क्रम में अभियुक्त 10 नवम्बर को वितरण के लिए निकला था, किंतु रास्ते में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र, प्र0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह ANTF गाजीपुर, उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह ANTF गाजीपुर, का0 अमित कुमार चौरसिया ANTF गाजीपुर, हे0का0 इन्द्रजीत कुमार ANTF गाजीपुर, हे0का0 अभिषेक कुमार ANTF गाजीपुर, का0 आशुतोष त्रिपाठी ANTF गाजीपुर, का0 शक्तिधर पाण्डेय ANTF गाजीपुर, का0 इन्द्रपाल सिंह ANTF गाजीपुर, हे0का0 महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी, हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी
Author: Pramod Gupta
Hello









