January 14, 2026 11:16 pm

बारिश से फसलों की क्षति पर किसानों से मांगे गए कागजात, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

सोनभद्र (शाहगंज) हाल ही में आए मोंथा चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से जिले में धान सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचा है। फसलों के सर्वे के बाद अब राजस्व तथा कृषि विभाग द्वारा पीड़ित किसानों से मुआवजे हेतु आवश्यक कागजात मांगे जा रहे हैं। मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होने से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। इसी क्रम में घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर, तिवार, सठही व बरौली गांवों के किसानों ने सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल गोपेन्द्र पाण्डेय को अपने खसरा-खतौनी, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड की प्रति व मोबाइल नंबर जमा किए। लेखपाल ने शेष प्रभावित किसानों से अपील की कि जिनकी धान, आलू या अन्य फसलों को बरसात से क्षति पहुँची है, वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज़ उपलब्ध कराएं ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जा सके। इस अवसर पर आशीष पटेल, रामसिंह चौहान, चन्द्रभान, रामशंकल पटेल, अखिलेश मौर्य, राजा चौबे, भारत भूषण, द्वादशी, बृहस्पति चौहान, प्रदीप दूबे, तेजबहादुर, मानदीप, रामलाल, शिवमूरत मौर्य, रामचन्द्र चौहान, जयश्री, भुनेश्वर, लालबहादुर, राधे, गिरजा, कृपाशंकर, मनोज पाण्डेय सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!