सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) युवा जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित किया गया आयोजन के मुख्य कड़ी में बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना रखा गया था। इसी क्रम में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि हरिराम चेरो पूर्व विधायक दुद्धि राष्ट्रीय अध्यक्ष चेरो जनजाति महासंघ रहे।प्रथम दिवस ग्रामीण स्तरीय बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी।द्वितीय दिवस बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता किया गया।बालक वर्ग अंतर राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड ब्लाक प्रमुख म्योरपुर रहे वहीं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार वैश्य तथा अमरेश तिवारी रहे।बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर टीम मोखना रही तो द्वितीय स्थान पर टीम डोडहर रही।प्रथम स्थान पर टीम रिहंद रही तो ग्रामीण वॉलीबॉल वर्ग में द्वितीय स्थान पर टीम बखरीहवा एवं टीम डोडहर रही।अंतर राज्य शहरी वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर टीम सिद्धिकला बैढन प्रथम स्थान पर टीम चतरा द्बितीय रही। निर्णायक मंडल में राम प्रताप पनिक और संजीव कुमार तथा नंदलाल और कैलाश यादव रहे। मंचन संचालन में दीपक यादव तथा रामचरण पनिका थे।युवा जनकल्याण सेवा संस्था के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य ने अपने सभी सहयोगियों खेल समिति के सदस्यों वॉलिंटियर्स को धन्यवाद दिया।विशेष सहयोग राशि के तौर पर मनोज कुमार वैश्य झंडेश्वर महादेव अध्यक्ष द्वारा 17200 रुपए संस्था को ₹10000 विजेता उपविजेता शहरी को 5100 एवं 2100 रुपए ग्रामीण टीम को दिए गए। हरिराम चेरो द्वारा ₹10000 संस्था को दिया गया तो रामरतन द्वारा ₹12000 संस्था को दिए गए। राम भजन द्वारा ₹10000 संस्था को दिए गया तो मानसिंह गोंड द्वारा ₹2100 और केदार यादव द्वारा ₹1100 अमरेश तिवारी द्वारा ₹2100 संस्था को दिए गए। संस्था को ऐसे दर्जनों लोगों नेआर्थिक सहयोग दिया। पुरस्कार के तौर पर ग्रामीण वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर 5000 द्वितीय स्थान पर ₹2100 एवं ट्राफी दिया गया तो शहरी वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ₹10000 प्रथम ₹5000 द्वितीय स्थान पर रही टीम को दिया गया।बालिका थ्रोबॉल प्रतियोगिता में समस्त प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही टीमों को किट मेडल व ट्रॉफी दिया गया सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड ट्रॉफी दिया गया। खेल समिति सदस्यों में विष्णु दयाल, श्रीकांत जायसवाल, शालिकराम, रामरक्षा, सतीश कुमार वैश्य, रामप्रताप, वीरेंद्र कुमार, राजू सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Author: Pramod Gupta
Hello









