October 24, 2026 12:16 pm

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां खंडहर में तब्दील हुआ ब्लाक का शौचालय

सोनभद्र/म्योरपुर विकासखंड के ब्लॉक परिसर में वर्ष 2021-22 में निर्मित शौचालय इन दिनों खंडहर का रूप धारण कर चुका है। कभी स्वच्छता अभियान के प्रतीक के रूप में बनाए गए इस शौचालय की दीवारें अब जर्जर हो चुकी हैं, जबकि अंदर और आसपास घास-फूस तथा झाड़ियां उग आई हैं।स्थिति यह है कि अब इस शौचालय का उपयोग न तो आमजन करते हैं और न ही ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी। बदहाल हालात के बीच शिलापट्ट पर अंकित निर्माण वर्ष मानो धूल फांक रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सरकार खर्च कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एक ओर केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक परिसर जैसे सरकारी दफ्तरों में ही लापरवाही साफ झलक रही है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत कराकर इसे उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की भावना साकार हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!