सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के किरबिल गाँव में चार साल से कच्छप गति में निर्माणाधीन 132/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र आगामी 25 दिसम्बर तक चार्ज करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने बताया कि सबस्टेशन बन कर तैयार है अधिकांश कार्य मानसून रुकने के बाद पूरा करा लिया गया है अब 25 दिसम्बर तक हरहाल में चार्ज कर दिया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि वन क्षेत्र में कार्य कराने के दौरान आयी समस्या से यह प्रोजेक्ट काफी बिलंब से तैयार हुआ है लाखो लोगों को इस प्रोजेक्ट से बिजली सप्लाई का इंतजार खत्म हुआ अब ग्रिड से टेपिंग कर जल्द चार्ज करने की तैयारी है।बताते चले कि पिछले 40 साल से अभी तक पिपरी उपकेंद्र से 33/11 केवीए की बिजली आपूर्ति म्योरपुर के कुंडाडीह, नधिरा,बभनी,बीजपुर उपकेंद्र को की जा रही थी 33 केवीए के पुराने जर्जर उपकरण आयेदिन फाल्ट में चले जाने से कई कई दिनों तक ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति बन्द रहती थी।जंगली क्षेत्र नदी नाला घाटी पहाड़ी के कारण लाईनमैन सहित यूपीपीसीएल के अधिकारी भी जलालत झेलते थे।किरबिल सबस्टेशन से उक्त चारो उपकेंद्रों के लिए बिजली सप्लाई चालू होते ही 33 केवीए जर्जर की समस्या से निजात मिल जाएगी और म्योरपुर तथा बभनी ब्लाक के एक बड़ी आबादी को निर्वार्द्ध बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है।









