January 15, 2026 5:04 pm

थाने के सिपाही से मनबढ़ युवकों ने की धक्का मुक्की बदसलूकी तीन धराएं एक की तलाश जारी

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी से रविवार की रात्रि कुछ मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में बाजार के बस अड्डे पर जमकर बदसलूकी की है।इस दौरान पुलिस कर्मी ने एक युवक को पकड़ लिया और फोन कर डायल 112 फोर्स बुला कर थाने ले गए।जनचर्चा पर गौरकरें तो कथित चार युवक बाजार में बस अड्डे के पास नशे की हालत में आपस मे मारपीट गाली गलौज कर रहे थे इसी दौरान एक पुलिस कर्मी सादी वर्दी में घूम रहा था वह विवाद सुलझाने उन लोगों के पास चला गया।फिर क्या था चारो युवक पुलिस देख आग बबूला हो गए और धक्का मुक्की के साथ मारपीट पर आमादा हो गए इस दौरान एक युवक ने रॉड निकाल कर पुलिस कर्मी को दौड़ा लिया किसी तरह लोगो के बीच बीच के बाद कर्मी ने भाग कर जान बचाई।प्रत्क्षय दर्शियों की माने तो बाजार सहित बस स्टेशन और चखना दुकानों पर रात 10 बजे से 12 बजे तक पियक्कड़ों का खूब तांडव होता है इस दौरान कभी कभी शरीफ इन्शान भी बन बढ़ युवकों की भेंट चढ़ जाते हैं।यहां भी यही हुआ और निर्दोष पुलिस कर्मी को भरे बाजार पियक्कड़ों के कारण जलालत और धक्का मुक्की झेलनी पड़ी।जनचर्चा है कि जब वर्दी धारी ही सुरक्षित नही हैं तो आम जन की सुरक्षा कौन करेगा।एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है तीन युवक पकड़ाए हैं एक कि तलाश जारी है सिपाही से बदसलूकी करने वाले कत्तई बक्से नही जायेगें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!