November 22, 2026 6:43 pm

अवैध असलहा सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराध व असलहा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त व देखभाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जब पुलिस टीम कोटिदाई मंदिर पुलिया के पास पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रामबली यादव उम्र 38 वर्ष पुत्र शिव सागर यादव निवासी ग्राम रायपुर भुसौलिया, थाना रायपुर के रूप में हुई। एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। असलहा रखने के संबंध में जब लाइसेंस मांगा गया तो अभियुक्त कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह तमंचा “सुरक्षा हेतु” अपने पास रखता था। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभियुक्त मु0अ0सं0 145/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में भी वांछित पाया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, उ0नि0 नरेंद्र प्रसाद सिंह, हे0का0 विनय यादव, का0 मुकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ने टीम की सतर्कता व तत्परता की सराहना की तथा नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!