February 13, 2026 7:45 pm

लीलाडेवा में छठपूजा घाट और सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण के लिए भूमि पूजन

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत न्याय पंचायत जरहा के लीलाडेवा गांव में समाजसेवी अमरेश तिवारी ने छठ घाट और सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन कर कार्य आरंभ कराया।बताया गया कि छठ पूजा के दौरान अमरेश तिवारी ने वहां की बर्ती महिलाओं की असुविधा को देखते हुए उन्होंने प्रण लिया था कि जल्द ही गांव में छठपूजा घाट और सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण करा कर ग्रामीणों को पूजापाठ की सुविधा पहुचायेंगे।इसी के मद्देनजर रविवार को भूमि पूजन किया गया।अमरेश तिवारी ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने के बाद लीलाडेवा गांव सहित आसपास के गाँवो में वर्ती महिलाओं छठ पूजा तथा जीवित पुत्रिका व्रत सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर आसानी से जलाशय घाट का उपयोग कर सकेंगी।इस अवसर पर समाजसेवी श्री तिवारी के साथ जयचंद,राजबहादुर गोड, महाबीर गोड, रामजीत गोड, धर्मराज गोड,अरविंद कुमार, आशीष कुमार पनिका, विजय कुमार पनिका,अशोक हलवाई, कृष्णमुरारी श्रीवास्तव,वीरेंद्र, सुमित्रा देवी, पार्वती, गुलाबी, प्रीति,रामा बैगा,बृजलाल बैगा, अशोक भारती सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!