January 15, 2026 5:28 pm

सर्पदंश से युवक की मौत, वृद्ध पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनभद्र। सदर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अंतर्गत पसही खुर्द गांव में शनिवार की रात एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार केसरी उम्र 32 वर्ष पुत्र श्यामलाल केसरी जो अविवाहित थे, गांव में एक छोटी सी दुकान चलाकर गुजर- बसर करते थे। प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी वह रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटे और चाबी रख रहे थे, तभी किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए लोढ़ी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार की माता का निधन करीब एक माह पूर्व बीमारी के चलते हुआ था। अब उनके वृद्ध पिता श्यामलाल अकेले रह गए हैं। गरीब परिवार पर यह दूसरा बड़ा दुख टूटने से गांव में शोक की लहर है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!