December 12, 2025 7:00 am

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लगाई मौत की छलांग, चौथे दिन तालाब में मिला शव

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तालाब में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। पहचान होने पर पता चला कि यह शव चार दिन पहले लापता हुए 45 वर्षीय राजेश भारती पुत्र स्व. रामजीत, निवासी ग्राम सभा धोबही, टोला खड़ेहरी का है। गांव में जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव गूंज उठा।गुरुवार शाम घर में हुआ विवाद, तालाब तक पहुंचा राजेश जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार की शाम घर में हुए पारिवारिक विवाद के बाद राजेश नाराज होकर घर से निकल गया था। जाते समय उसने परिजनों से कहा था कि अब वह “मर जाएगा।” इसके बाद वह घर से करीब 500 मीटर दूर अक्छोर टोला के मंदिर के पास बने तालाब पर पहुंचा। वहां उसने अपने कपड़े उतारे और पानी में कूद गया। तीन दिन तक चली तलाश, चौथे दिन मिला शव- राजेश के लापता होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह नई बाजार चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से घंटों तलाशी की गई, लेकिन राजेश का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को भी पुलिस और परिजन तालाब पर जुटे रहे, मगर सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने तालाब में उतराए एक शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव के लोग राजेश की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। एक पड़ोसी ने कहा, “राजेश बहुत शांत स्वभाव का था, उसने ऐसा कदम उठाया, किसी ने सोचा भी नहीं था।” अब गांव का वही तालाब, जहां कभी बच्चे खेलते थे, खामोशी और डर का प्रतीक बन गया है। एक पल का गुस्सा… और हमेशा के लिए बुझ गई जिंदगी की लौ।
चार दिनों की तलाश के बाद जब उम्मीद खत्म हुई, तब तालाब ने गांव को उसकी खामोश सच्चाई लौटा दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!