November 22, 2026 6:43 pm

पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)युवा जनकल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता का उदघाटन शनिवार शाम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरो विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल ने अपने सह अतिथियों संग विधि विधान पूर्वक पूजापाठ और फीता काटकर शुरु किया। उदघाटन मैच युवा जनकल्याण सेवा संस्थान डोडहर और चारगोड़ा के बीच खेला गया जिसमें युवा जनकल्याण सेवा संस्थान डोडहरने चरगोड़ा को 25-15,25-16 से हराकर जीत हासिल किया।युवा जनकल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की ग्रामीण और शहरी लगभग 50 टीमें भाग लेगी।प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले नॉकआउट के आधार पर खेले जाएंगे।प्रथम दिन ग्रामीण टीम खेलेंगी दूसरे दिन शहरी टीम खेलेगी। दूसरा बेस्ट आफ थ्री मैच युथ क्लब डोडहर और दनुआ के बीच हुआ जिसमे युथ क्लब ने दनुआ को 25/23,32/30 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया निर्णायक की भूमिका नंदलाल तथा संजीव सिंह कमेंटेटर दीपक यादव व रामचरन पनिका ने निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के राजेश वैश्य,श्रीकांत, विष्णु दयाल,रूपेश गुप्ता, राम प्रताप,विरेन्द्र,सालिक राम,रामरक्षा,बालमुकुंद, लाल बहादुर,शतीस की अहम भूमी रही। इस मौके पर डॉ०विनय श्रीवास्तव,रामरतन,राजेश जायसवाल,सुरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!