December 12, 2025 5:43 am

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को दी जागरूकता की जानकारी

सोनभद्र। आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रौप में छात्र-छात्राओं को महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज द्वारा जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098 (बाल सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। थानाध्यक्ष सविता सरोज ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय, एवं राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं- जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक अपराधों से दूर रहने और इनके प्रति समाज को जागरूक करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की टीम भी मौजूद रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!