January 14, 2026 10:26 pm

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंह एवं अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आकस्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 20 बेड का ट्रॉमा सेंटर प्रारंभ किया गया है, वहीं ब्लड बैंक का संचालन भी आरंभ हो गया है। उन्होंने ब्लड बैंक प्रभारी को निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किए जाएं, जिससे रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र पर सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने, उनके विक्रय का अद्यतन विवरण तैयार करने तथा वार्डों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नर्सों और वार्ड बॉय को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहकर आवश्यक चिकित्सीय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जिला अस्पताल में ओपीडी अलग परिसर में संचालित हो रही है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा हेतु स्पष्ट बोर्ड लगाकर दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जाएं, ताकि उन्हें असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी भवन, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों तक उनकी सुलभता की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया कि एसएनसीयू (SNCU) में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।एनआरसी (NRC) में मात्र दो बच्चे भर्ती पाए गए, जिस पर उन्होंने आरबीएसके, डीपीओ और आईसीडीएस विभागों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण उन्मूलन अभियान चलाया जाए, ताकि बच्चों में कुपोषण व मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। साथ ही टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता भी बढ़ाई जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जिला अस्पताल परिसर में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए। अंत में जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था एवं जल आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!