सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गौ-तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग और थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रैक्टर (बालू लदा) को सीज़ कर मौके से भागे खननकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 नवम्बर 2025 की रात्रि लगभग 2 बजे ग्राम सेमिया टोला, छितिकपुरवा के नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही खनिज विभाग और थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। पुलिस बल को देखकर अवैध खनन में लिप्त वाहन चालक भाग निकले। टीम द्वारा पीछा करने पर एक स्वराज ट्रैक्टर 735 FE (नीला-सफेद रंग), इंजन नं. 39-1311/00K10096 एवं चेसिस नं. 00CM034007711 मय ट्रॉली (जिसमें लगभग 3 घन मीटर बालू लदा था) बरामद किया गया। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बरामद ट्रैक्टर को थाना परिसर लाकर सीज़ कर दिया गया। इस संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 127/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) भा.दं.सं. (बीएनएस), धारा 3/58/72/30 प्र0उ0प0 खनिज अधिनियम (परिहार नियमावली 2021) तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अज्ञात अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम योगेश शुक्ला खनिज विभाग, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना जुगैल मय पुलिस टीम जनपद में अपराध, गौ- तस्करी, अवैध खनन एवं खनिज तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना देने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर – 9696132419 जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









