December 12, 2025 6:37 am

बिजली बितरण निगम का तुगलकी फरमान सुबह 6:15 से 9:15 बजे तक बन्द रहेगी बिजली

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बिजली बितरण निगम ने अपने एक आदेश में तुगलकी फरमान जारी करते हुए सोनभद्र में सुबह 6:15 से 9:15 बजे तक के लिए कटौती का आदेश जारी किया है। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे से 15 बजे तक भी रोस्टिंग के नाम पर बिजली सप्लाई बंद रखी जायेगी।उपभोक्ताओं का कहना है कि ठंठ का मौसम है सुबह जब पानी वगैरह की जरूरत है और किचन में कामकाजी महिलाओं को नास्ता पानी तैयार करने की जरूरत पड़ती है तब इस प्रकार रोस्टिंग टाइम का आदेश किस लिहाज में किया गया है। बताया जाता है कि सुबह स्कूली बच्चों को बिद्यालय जाने का टाइम होता है बच्चों को नास्ता पानी चाहिए इसके अलावा आफिस डियूटी घर गृहस्थी किचन बाथरूम आदि से जुड़ी सारी दिनचर्या सुबह से शुरू होती है सब कुछ पानी पर निर्भर है बिजली बितरण निगम के अधिकारियों के इस तरह के तुगलकी फरमान से आम जनमानस को सुबह के टाइम में बिजली कटौती से बेवजह परेशानी बढ़ गयी है और आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है इससे लोगों में आक्रोश है। इधर बिभागीय कर्मियों का कहना है कि रोस्टिंग टाइम में फाल्ट आदि का कार्य कराया जाता है जब कि लाईनमैन इतना सुबह निकल नही पाते जिसके कारण यह सुबह का रोस्टिंग टाइम बकवास है।बताया जाता है कि नधिरा उपकेंद्र से जुड़े बकरिहवा फीडर में पूरा का पूरा सिस्टम जर्जर पडा है हर घण्टे तार गिरने और तरह तरह के फाल्ट से वैसे भी बिजली विहीन क्षेत्र है बावजूद अधिकारी के तुगलकी फरमान ने लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है। लोगों ने बितरण निगम से अपने इस आदेश को वापस लेने और कम से कम सुबह 8 बजे तक सप्लाई चालू रखने के आदेश देने की माँग की गयी है अन्यथा आक्रोशित जनता सड़क पर उतर कर विरोध का सहारा लेने पर मजबूर होगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!