सोनभद्र। आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को जनपद की आशा एवं संगिनी फैसिलिटेटर बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन से नियमित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं लंबित भुगतान शीघ्र जारी किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 से अब तक 18 वर्षों से वे स्वास्थ्य विभाग के विविध कार्यों- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण अभियान, तथा कोविड-19 महामारी के दौरान जोखिमपूर्ण सेवाएं- ईमानदारीपूर्वक निभा रही हैं। फिर भी, उनके अनुसार, अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी आशा एवं संगिनी फैसिलिटेटरों को निश्चित मानदेय / वेतन, टीए, डीए एवं प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। आशाओं को नियमित मानदेय / निश्चित वेतन दिया जाए तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। कार्य के दौरान दुर्घटना की स्थिति में ₹20 लाख का मुआवज़ा दिया जाए। आशा कार्यकर्ता की मृत्यु होने पर उसके परिवार के सदस्य को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 अक्टूबर 2025 तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 1 नवम्बर 2025 से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके बाद सभी आशा कार्यकर्ता 15 नवम्बर 2025 को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी और 17 नवम्बर 2025 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी। आशा बहनों ने कहा कि इस आंदोलन से उत्पन्न किसी भी स्थिति की समस्त जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर उपस्थित रही मायादेवी, मालती देवी, दारादेवी, सरना देवी, गीता देवी, रेखा देवी
Author: Pramod Gupta
Hello








