– छात्र-छात्राओं ने दौड़ के माध्यम से दिया स्वास्थ्य एवं सद्भावना का संदेश
सोनभद्र। आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को रॉबर्ट्सगंज प्रातःकाल 6:00 बजे संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ- साथ आपसी सद्भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री रेस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जॉर्ज ने किया। दौड़ स्वर्ण जयंती चौराहा से प्रारम्भ होकर कचहरी, हाइडल मैदान, शितला माता मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः स्वर्ण जयंती चौराहा पर संपन्न हुई। बालिका वर्ग प्रथम स्थान शिवांगी जैन, द्वितीय स्थान पार्थवी शाह, तृतीय स्थान श्रैया पांडेय- बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक डेविड, द्वितीय स्थान प्रियांशु यादव, तृतीय स्थान हमजा अनवर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका फिलो जोस ने बालिका वर्ग को तथा प्रधानाचार्या किरन जॉर्ज ने बालक वर्ग को हरी झंडी दिखाकर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में यातायात पुलिस कृष्ण कुमार शुक्ल, किरन जॉर्ज, फिलो जोश, जयप्रकाश शुक्ला, राकेश कुमार शुक्ल, रश्मि शर्मा एवं स्मिता मार्टिन ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ब्लान्च, संदीप जायसवाल, कमलेश केशरी, संदीप पांडेय, निलेश उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









