February 13, 2026 7:27 pm

साइबर अपराध पीड़ितों को ₹10 लाख की राशि वापस दिलाने पर आरक्षी सुनील रावत सम्मानित, बने “कॉप ऑफ द मंथ”

सोनभद्र। पुलिस की साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। थाना चोपन में नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार रावत (पी.एन.ओ. 212690411) को साइबर अपराध की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ₹1000/- नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आरक्षी सुनील रावत को माह अक्टूबर का “कॉप ऑफ द मंथ” घोषित किया गया है। उन्हें यह सम्मान साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को आर्थिक राहत दिलाने और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरक्षी सुनील रावत द्वारा साइबर फ्रॉड से प्रभावित 42 पीड़ितों को कुल ₹10,02,027/- (दस लाख दो हजार सत्ताईस रुपये) की धनराशि वापस कराई गई। उन्होंने समय रहते संबंधित खातों को होल्ड कराकर यह रकम सुरक्षित कराई। इसके अलावा, आरक्षी रावत द्वारा 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज/सीज कराया गया और आईटी एक्ट से संबंधित मामलों की विवेचना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, जिससे जनपद में साइबर अपराध नियंत्रण को ठोस सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की उपस्थिति में हुए इस सम्मान समारोह में एसपी अभिषेक वर्मा ने निर्देश दिया कि आरक्षी सुनील रावत के उल्लेखनीय कार्यों को जनपद के सभी थानों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि अन्य पुलिसकर्मी भी इससे प्रेरणा ले सकें।यह उपलब्धि न केवल सोनभद्र पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है, बल्कि आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करने वाला कदम भी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!