January 15, 2026 5:31 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई घायल, एक गंभीर

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के जाबर शाहपुर गांव स्थित कनहेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिंगुल कुमार (28 वर्ष) पुत्र उदय तथा छोटेलाल (22 वर्ष) पुत्र उदय, निवासी ग्राम हीराचक के रूप में हुई है। दोनों भाई दुद्धी से अपने गांव हीराचक लौट रहे थे, तभी कनहेश्वर मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के कारण सिंगुल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि छोटेलाल को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!