सोनभद्र। मिशन शक्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश एवं यातायात माह के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न धाराओं में कुल 585 चालान किए गए, जिनमें काली फिल्म: 03, गलत नंबर प्लेट: 08, ड्रिंक एंड ड्राइव: 03 अन्य धाराएँ (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि): 571 इसके साथ ही, यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर ऑटो चालकों, ट्रक चालकों व आम जनता को यातायात संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 155









