सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना बीजपुर क्षेत्र के ग्राम अंजानी में शुक्रवार को एक युवक का शव पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान संतोष कुमार हलवाई उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम अंजानी टोला कोलिनमार थाना बीजपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना बीजपुर एवं थाना बभनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौजूद रहे।पुलिस के अनुसार, शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
Author: Pramod Gupta
Hello









