January 15, 2026 4:52 pm

पुलिस कप्तान का एक्शन, कई इंस्पेक्टरों के तबादले

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले में कानून-व्यवस्था (Law & Order) को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल किया है। इस क्रम में कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। जुगैल एसएचओ रहे नागेश सिंह को माची थाना प्रभारी बनाया गया है। डायल 112 प्रभारी अविनाश सिंह को जुगैल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद यादव को घोरावल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले में ला एंड ऑर्डर बनाए रखने में लापरवाही बरतने वाले कई थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की कार्यशैली पुलिस कप्तान की निगरानी में है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी तबादले संभव हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!