सोनभद्र। आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को थाना पन्नूगंज में बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक “वंदे मातरम्” का सामूहिक गान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाना तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 164









