सोनभद्र। जनपद मोथा चक्रवात के कारण के अधिकांश हिस्सों में हुई अतिवृष्टि व तेज हवाओं से धान, गेहूँ, मिर्च तथा टमाटर जैसी प्रमुख फसलों को भारी क्षति पहुँची है। इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण खरीफ फसल की संभावनाएँ प्रबल थीं, परंतु चक्रवातजनित आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। परिणामस्वरूप किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।भारतीय किसान संघ, सोनभद्र द्वारा जिलाधिकारी से किसान हित में निम्न माँगें की जाती हैं। राहत पैकेज प्रदान किया जाए। मोथा चक्रवात से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अतः फसल क्षति का सही मूल्यांकन कर किसानों को उचित राहत पैकेज तत्काल दिलाया जाए। बीमा भुगतान सुनिश्चित हो
बीमा कंपनियों द्वारा क्षतिपूर्ति न के बराबर मिलने के कारण अधिकांश किसान बीमा नहीं करा पाते। अतः जिन किसानों ने बीमा कराया है उन्हें समुचित मुआवजा मिले तथा जो किसान बीमा रहित हैं उन्हें भी राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए। रबी फसल हेतु निःशुल्क बीज वितरण खरीफ फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है, जिससे रबी बुवाई प्रभावित हो रही है। अतः किसानों को रबी फसल हेतु निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाए। मिर्च, टमाटर एवं सब्जी उत्पादकों को सहायता सब्जी उत्पादकों को भारी क्षति हुई है। अतः मिर्च, टमाटर एवं अन्य सब्जी किसानों को विशेष राहत पैकेज दिया जाए तथा बीमा कराने वाले किसानों को सही मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद केंद्रों पर रियायत
कई किसानों की धान की फसल आंशिक रूप से खराब हुई है। अतः ऐसे धान को खरीद केंद्रों पर स्वीकार किया जाए और किसानों को वापस न लौटाया जाए।
Author: Pramod Gupta
Hello









