January 14, 2026 10:51 pm

लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, नकली शादी कर करती थी लूट- तीन गिरफ्तार

सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नकली शादी के नाम पर लूट करने वाले “लुटेरी दुल्हन गैंग” का खुलासा करते हुए पुलिस ने दुल्हन, उसकी माँ और पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹9500 नगद, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल और शादी के समय पहना गया लाल जोड़ा (साड़ी सहित वस्त्र) बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे की टीम ने यह कार्रवाई की। रानी कुमारी उम्र 23 वर्ष पत्नी रवि रंजन निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर, माया देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व. राजेन्द्र घसिया निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर, रवि रंजन मौर्या उम्र 26 वर्ष पुत्र नथुनी मौर्या निवासी मुण्डीसेमर थाना विण्ढमगंज गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्या वर पक्ष से संपर्क कर विवाह के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। विवाह के बाद महिला (रानी) दुल्हन बनकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। अधिकांश पीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते थे, जो संकोचवश शिकायत नहीं करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को भी उन्होंने इसी तरह एक व्यक्ति से ₹1.5 लाख की लूट की थी और लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। गिरोह का सरगना कृष्णा मौर्या और रानी की माँ माया देवी बताई जा रही है। वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या निवासी ग्राम भैरवा गोबर बहुआरा थाना रॉबर्ट्सगंज, राजू माली (मोबाइल नं. 9898976176) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष म्योरपुर, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 मनोज कन्नौजा, म0का0 सोनम कुमारी, का0 रामजीत बिन्द पुलिस ने बताया कि ऐसे संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!