January 14, 2026 10:34 pm

देव दीपावली के धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस, वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल

सोनभद्र। देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना ओबरा के रेणुका नदी छठ घाट पर हुई, जहां देर रात धार्मिक आयोजन के बीच भोजपुरी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना बीती रात लगभग 11 बजे के बाद की है, जब धार्मिक कार्यक्रम धीरे-धीरे आर्केस्ट्रा शो में बदल गया। मंच पर “ले ल पुदीना… पियर फ्रॉक वाली” जैसे कई भोजपुरी गानों पर बालाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू राजा, अनुपमा यादव और आर्यन बाबू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री संजय सिंह गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एडीएम, एसडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी प्रारंभिक चरण में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। चर्चा है कि अधिकारियों के प्रस्थान के बाद कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया। जब मंत्री और अधिकारी मौजूद थे, तब तक मंच पर भक्ति गीत और धार्मिक झांकियाँ प्रस्तुत की जा रही थीं। यह आयोजन सामाजिक प्रगति परिषद द्वारा किया गया था। अब अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद आयोजन समिति और प्रशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि आमजन सोशल मीडिया पर इसकी निंदा कर रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!