January 14, 2026 10:54 pm

चरकी गुड़ी में सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सयुस प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने दी चेतावनी

सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक चोपन अंतर्गत गोठानी ग्राम पंचायत के टोला चरकी गुड़ी में आज ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी सड़क, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी है। करीब 20 से 25 परिवारों की आबादी वाले इस टोले में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है। बरसात के मौसम में रास्ते दलदल में बदल जाते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर निकलने में भारी कठिनाई होती है। स्थानीय निवासी मुखुरी खरवार ने कहा, “यहाँ न सड़क ठीक है, न बिजली की नियमित आपूर्ति, न ही पीने के पानी की व्यवस्था। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।” सयुस प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि “अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।” ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंपों में पानी नहीं है, और जो हैं उनमें दबाव बहुत कम है, जिससे महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। यादव ने कहा कि “यह दुखद है कि आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाया जाए।” प्रदर्शन में बिहारी हरिजन, विजय, रामदुलारी, राधिका, नंदलाल, अमले, मुखुरी खरवार, महावीर खरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!