सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय कुमार गोंड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री संजय कुमार गोंड़ एवं जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भव्य एवं दिव्य रूप में संपन्न कराया जाए। बैठक में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 177









