December 12, 2025 7:05 am

औषधि निरीक्षक की छापेमारी, दो मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लैब भेजे गए

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में नशीली दवाओं के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पगिया रोड स्थित वाराणसी दवाखाना तथा घोरावल स्थित संगम मेडिकल एजेंसी पर औषधि निरीक्षक टीम द्वारा छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला (लैब) भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक सोनभद्र ने बताया कि कम गुणवत्ता वाली एवं नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है। जो भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना वैध चिकित्सक की पर्ची के प्रतिबंधित या नार्कोटिक दवाओं की बिक्री करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!