February 13, 2026 7:37 pm

महिलाओं बालिकाओं को चौपाल लगाकर महिला अपराध नए कानून पम्पलेट बितरण कर किया गया जागरूक

सदर क्षेत्राधिकारी राज के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिदिन लगाया जा रहा जन चौपाल

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश शासन के गाइडलाइन अनुसार पुलिस अधीक्षक वर्मा के निर्देशन में कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पांडे अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में महिला पुलिस में फोर्स के साथ पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज -05 अभियान के अंतर्गत ग्राम बघैला में जाकर सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश के उद्देश्य से ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों से समन्वय स्थापित कर उन्हें जागरूक करतें हुए नए कानून के संबंध में जीरो एफआईआर व ई एफआईआर, यातायात नियमों एवं अन्य प्रावधानों से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साथ वर्तमान में संचालित केंद्रीय व राज्य स्तरीय महिला संबंधित कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के प्रति जागरूक किया गया। कुछ संवेदनशील मुद्दों जैसे -बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा गया। एंटी रोमियो चेकिंग कर हिदायत दी गई।उ0नि0 मुरली यादव हे 0का 0देवेन्द्र नाथ पाण्डेय महिला कांस्टेबल अंजलि सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!