December 12, 2025 7:04 am

भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एकमात्र अंग्रेजी शिक्षक के स्थानांतरण से अभिभावकों में नाराज़गी

– विंढमगंज क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाके में शिक्षा पर मंडराया संकट

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एकमात्र अंग्रेजी शिक्षक दिनेश त्रिपाठी के स्थानांतरण की सूचना से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआईओएस के निर्देश पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा शिक्षक का स्थानांतरण किया गया है। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों और अभिभावकों को मिली, उन्होंने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। अभिभावकों का कहना है कि यह कॉलेज आदिवासी बहुल और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक के चले जाने से छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रधानाचार्य से सवाल किया कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) कैसे जारी कर दी गई। अभिभावकों ने यह मांग की कि पहले किसी अन्य अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती की जाए, तभी मौजूदा शिक्षक को कार्यमुक्त किया जाए। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि “शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” यदि बिना दूसरे शिक्षक की नियुक्ति के मौजूदा शिक्षक को रिलीव किया गया, तो विद्यालय प्रांगण में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि “उच्चाधिकारियों के दबाव में यह कदम उठाना पड़ा है, लेकिन छात्रों के हित में जब तक वैकल्पिक शिक्षक की तैनाती नहीं होती, तब तक कार्यरत शिक्षक को रिलीफ नहीं किया जाएगा।” मौके पर पप्पू गुप्ता, प्रभात कुमार, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, ओम रावत, सुमन गुप्ता, उदय जायसवाल, अमित केशरी व राजू गुप्ता सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!