December 12, 2025 6:08 am

बरसात में बह गई पुलिया, बांस के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

सोनभद्र। विकास खंड घोरावल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढुटेर स्थित स्टेट हाईवे से मसोई गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी नहर की पुलिया बरसात में बह जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामीणों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर लोग बांस के सहारे नहर पार कर जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। पानी का तेज बहाव होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से लसड़ी, मसोई, डाभा और ईनम समेत कई गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। पुलिया के बह जाने से इन गांवों की कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिया निर्माण को कार्य योजना में शामिल किया जा चुका है, लेकिन अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मार्ग की स्थिति भी अत्यंत जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!