January 14, 2026 11:18 pm

यूपी बोर्ड 10वी-12वीं परीक्षाओं का डेट शीट जारी इस दिन से शुरु होगी परीक्षा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की समय सारणी घोषित कर दी है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। समय सारणी जारी होते ही विद्यालयों और छात्र-छात्राओं में परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन विद्यालयों में अधिक संख्या में परीक्षार्थी हैं और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है, उन्हें ही परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है।

हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से युक्त स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा, जहां से प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व निगरानी की जाएगी। इस बार परीक्षाओं में कड़ाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!