सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में इस अभियान को संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। काली फिल्म 04, गलत नंबर प्लेट 21, स्टंटबाजी 01, ड्रिंक एंड ड्राइव 01, जाति सूचक शब्द 01 अन्य धाराएं (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि) 859, कुल चालान 887, सीज वाहन 01, पुलिस टीम ने चेकिंग के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए पम्पलेट भी वितरित किए। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।
Author: Pramod Gupta
Hello








