November 18, 2025 3:48 am

8 एंव 9 नवम्बर को होगा अंतरराजीय बालीबाल प्रतियोगिता

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) युवा जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो पिछले 4 एवं 5 अक्टूबर को आयोजित होनी थी वह भारी वर्षा की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब यह बालीबाल खेलकूद प्रतियोगिता 8 एवं 9 नवंबर शनिवार तथा रविवार को आयोजित की गयी है 8 नवंबर को ग्रामीण स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता किया जाएगा एवं 9 नवंबर को अंतरराज्यीय स्तर की सभी टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा की जाएगी। सभी खेल प्रेमीयों एवं क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी इस खेल कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम विवरण निम्नवत है। 8 नवंबर 2025 शनिवार ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता। 9 नवंबर 2025 रविवार राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा। स्थान ग्राम डोडहर सोनभद्र
पुरस्कार विवरण। राज्य स्तरीय विजेता ₹10000/
राज्य स्तरीय उपविजेता 5000/ रुपए। ग्रामीण स्तरीय विजेता ₹5000/ ग्रामीण स्तरीय उपविजेता को ₹2100/रुपए दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!