November 18, 2025 4:16 am

भ्रष्टाचार का अड्डा, नियम-कानून ताक पर रखकर चल रहा विकास कार्य

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) नवसृजित विकास खंड कोन में सरकारी विकास योजनाओं में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक स्तर पर चल रहे अधिकांश विकास कार्यों में नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के अभाव के कारण लाभार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक फायदा नहीं पहुँच पा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत से विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कई नामी-गिरामी सप्लायर के रूप में सक्रिय हैं और उनके इशारों पर ही ब्लॉक के अधिकांश कार्य संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में समाजसेवी मनोज कुमार शाहनी ने कहा कि “कोन ब्लॉक में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कुछ लोग अपनी कमाई का जरिया बना चुके हैं। जनता का पैसा जनता के विकास में नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कोन ब्लॉक में चल रहे सभी विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। लोगों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक विकास योजनाओं का असली उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!