November 16, 2025 6:10 pm

अपनी जनता पार्टी का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन संपन्न

सोनभद्र। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील वर्मा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) अंजनी कुशवाहा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने तथा संचालन जिला महासचिव आलोक मौर्य ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट सुशील वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। पूरे देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति शासन की संवेदनहीनता को दर्शाती हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि CJ ल इंडिया पर जूता फेंकने की साजिश के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना उसकी मिलीभगत को उजागर करता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रगुप्त मौर्य, विकास मौर्य, शशीकांत मौर्य, चंदन कुशवाहा, संतोष कुमार मौर्य, आलोक मौर्य, संत कुमार विश्वकर्मा, नंद गोपाल कुशवाहा, राजकुमार मौर्य, विनय सिंह मौर्य, धीरज मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!