November 18, 2025 3:34 am

मोथा चक्रवात से किसानों की फसलें तबाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की

– किसानों की क्षति का सर्वे कराकर तत्काल राहत राशि देने की अपील

सोनभद्र। मोथा चक्रवात के कारण जनपद में हुई भारी वर्षा और तेज़ हवाओं से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचा है। खेतों में लहलहाती फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर किसानों के नुकसान का सर्वे कराए जाने और मुआवजा दिए जाने की मांग की है। डॉ. तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की मेहनत से लहलहाती फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के लिए जो फसलें वरदान साबित हो रही थीं, वे अब अभिशाप बन गई हैं। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि जनपद में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाए, ताकि इस दुख की घड़ी में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान अपने परिश्रम की कमाई को नष्ट होते देख अत्यंत व्यथित हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों को शीघ्र मुआवजा देकर राहत पहुंचाने की व्यवस्था करे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!