December 12, 2025 5:22 am

अस्पताल संचालक दंपत्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

सोनभद्र (दुद्धी) स्थानीय कस्बे के वार्ड नं 10 रामनगर रोड पर लबे रोड स्थित देव हॉस्पिटल के संचालक दंपत्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया | यह कार्रवाई पुलिस ने मृतिका के पति नीरज कुमार पुत्र बाबुलाल निवासी बभनी के तहरीर पर की। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्रत कुमार सिंह ने बताया कि बभनी निवासी नीरज कुमार ने दिए तहरीर में पुलिस को अवगत कराया कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर 28 अक्टूबर की रात्रि साढ़े 10 बजे रामनगर रोड स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया इसके उपरांत अस्पताल के संचालक धर्मेंद्र पाल और उनकी पत्नी सीमा पाल द्वारा दवा इलाज शुरू किया गया ,उपचार उपरांत उनकी पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी |पीड़ित ने बताया कि अस्पताल के संचालक चिकित्सक व उसकी पत्नी के लापरवाही के कारण उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर अस्पताल के संचालक धर्मेंद्र पाल व उनकी पत्नी सीमा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!