सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत राज्य मंत्री संजीव गौड़ के स्कॉर्ट वाहन एवं एक स्विफ्ट डिज़ायर कार के चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर वाद-विवाद की घटना घटित हुई। जिसके संबंध में थाना चोपन पर *मु0अ0सं0–393/2025 धारा 281, 126(2), 352, 351(3), 131, 109(1) बी.एन.एस. व 7 CLA ACT में अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त अंकित (मिश्र 30) पुत्र ओंकार नाथ मिश्र निवासी धनौरा थाना दुद्धी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। साथ ही अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अदद स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद की गई है। साथ ही इस मामले में अभियुक्तगण (वांछित)शुभम सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, और पंकज अग्रहरी पुत्र ओमप्रकाश अग्रहरी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी को पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही है। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह उ0नि0 शिवानन्द राय व हे0का0 अजय सिंह यादव ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









