December 12, 2025 6:39 am

रॉबर्ट्सगंज के हाइडल मैदान में बुलडोजर चली, प्रदर्शनी हटाने की कार्रवाई शुरू

– विधायक भूपेश चौबे बोले, मैदान नहीं मिला तो किसानों के खेत में होगा खेल महाकुंभ

सोनभद्र। मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइडल मैदान में शुक्रवार को प्रशासन ने प्रदर्शनी स्थल पर बुलडोजर चलवाते हुए प्रतीकात्मक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई कुछ देर चली, जिसके बाद मैदान खाली कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रदर्शनी स्थल के बाहर लगी बांस-बल्लियां और बिजली के खंभे गिरा दिए गए। दरअसल, प्रदर्शनी आयोजकों को मैदान 26 अक्टूबर तक खाली करने की समय सीमा दी गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई पहल नहीं की। इस लापरवाही से नाराज सदर विधायक भूपेश चौबे ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि इसी मैदान पर खेल महाकुंभ का आयोजन होना है, और यदि मैदान समय से नहीं मिला तो आयोजन प्रभावित होगा। मैदान न मिलने से आक्रोशित विधायक चौबे सड़क पर ही खिलाड़ियों के नॉमिनेशन फॉर्म भरने लगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन मैदान उपलब्ध नहीं कराता, तो कुछ किसानों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि धान कटाई के बाद गेहूं की बुआई न करके वे खेल आयोजन के लिए खेत उपलब्ध कराएंगे। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोजक जल्द ही मैदान खाली कर देंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!