जमालपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जमालपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मठना में जितेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “लौह पुरुष सरदार पटेल ऐसे महापुरुष थे जिनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की छोटी-बड़ी रियासतों का एकीकरण संभव हो सका।” उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में गंगाराम सिंह पटेल (प्रधान प्रतिनिधि), रामजी सिंह (पूर्व प्रधान), सुरेश यादव, बाबूलाल सिंह, मिठाई यादव, मंगल सिंह, अमन पटेल, डब्बू पटेल, लालचंद्र यादव, विशाल साहू, लालबहादुर पटेल, राजकुमार पटेल, कल्याण सिंह, छेदीराम खरवार, लोकनाथ सिंह, काशीनाथ यादव, मेवा लाल, गुड्डू पाल, कलामुद्दीन अंसारी, देवानंद पटेल, भिखारी नेता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









