सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) वर्ष 2025 में बभनी ब्लाक के चपकी लैम्प्स पर धान खरीद सेंटर को एआर क्वापरेटिव ने बन्द करा दिया था।साथ ही यह भी निर्देश दिया था कि बभनी और म्योरपुर ब्लाक के अन्नदाता अपने धान की उपज को दुद्धि मंडी समिति ले जाकर बेचेगें। शासन का हवाला देकर इस तरह के दिए गए आदेश निर्देश से दोनों ब्लाक में आबाद किसानों में फसल बेचने को लेकर आक्रोश फैल गया।अन्नदाताओं द्वारा कहा गया कि 80 किलो मीटर की दूरी तय कर किसान दुद्धि मंडी समिति अपनी उपज को कैसे बेचने जायेगें।इस के लिए सैकड़ो किसानों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक पत्र मुख्यमंत्री लखनऊ सहित मंडलायुक्त मिर्जापुर जिलाधिकारी सोनभद्र को भेज कर पूर्व से संचालित चपकी लैम्प्स अथवा जरहा में नया धान खरीद सेंटर तत्काल खोलने की माँग की गयी थी। अन्नदाताओं की इस गम्भीर समस्या को समाचार पत्र सोशल मीडिया पोर्टल के माध्यम से शासन प्रशासन स्तर तक क्षेत्र के हजारों अन्नदाताओं की समस्या पहुचाई गयी। जानकारी के लिए शुक्रवार को चपकी लैम्प्स धान खरीद सेंटर के सचिव विकास कुमार से फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्हों ने कहा 01नवम्बर से धान खरीदने का निर्देश एआर क्वापरेटिव ने दिया है हमारी तैयारी पूरी है मौसम ठीक होते ही चपकी लैम्प्स पर धान खरीद शुरू करा दिया जाएगा। इस बाबत एआर क्वापरेटिव देवेंद्र सिंह ने चपकी में पूर्व की भाँती धान खरीद केंद्र खोलने के लिए आदेश की पुष्टि की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









