सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में यह दौड़ विवेकानंद प्रेक्षागृह से प्रारंभ होकर शीतला मंदिर, मेन चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर संपन्न हुई। दौड़ के माध्यम से भाजपा ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि सरदार पटेल भारत के प्रथम गृहमंत्री व राष्ट्र की एकता के प्रतीक थे। देश की अखंडता और राज्यों के विलय में उनका योगदान अमूल्य रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक सूत्र में पिरोया, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









