December 14, 2025 12:29 pm

मौसम विभाग की चेतावनी, सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

सोनभद्र। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।बहुत भारी वर्षा की संभावना वाले जिले प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, बलिया एवं इनके आसपास के क्षेत्र। भारी वर्षा की संभावना वाले जिले चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सुल्तानपुर तथा आसपास के क्षेत्र। मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या आदि जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। तेज़ झोंकेदार हवा (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि जिलों में। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खुले स्थानों पर या पेड़ों के नीचे मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। किसान फसल कटाई या सिंचाई कार्य अस्थायी रूप से रोक दें। बच्चों और पशुओं को खुले मैदानों या बिजली के खंभों के पास न जाने दें। वाहन चालकों को फिसलन व दृश्यता कम होने पर सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!