सोनभद्र। थाना चोपन की साइबर टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित की ₹70,000 (सत्तर हजार रुपये) की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक अनिल कुमार यादव पुत्र बुधिराम यादव निवासी ग्राम सलखन बरवा टोला थाना चोपन के बैंक से दिनांक 28 सितम्बर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके मोबाइल नंबर से जुड़ा कोड प्राप्त कर फोन-पे के माध्यम से ₹70,000 की राशि किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर ली थी। पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना चोपन की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदक से सभी संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए और साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित जांच की। NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों को होल्ड कराया गया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर ईमेल पत्राचार के जरिए बैंक शाखा से समन्वय स्थापित किया गया। इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 30 अक्तूबर 2025 को आवेदक की फ्रॉड हुई पूरी राशि उसके खाते में वापस कराई गई। आवेदक ने थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। धनराशि वापस कराने वाली टीम कुमुद शेखर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, का. सुनील कुमार साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन, अपने नेटबैंकिंग, यूपीआई पिन या सोशल मीडिया पासवर्ड में अपना नाम मोबाइल नंबर या जन्मतिथि का उपयोग न करें। पासवर्ड हमेशा अल्फ़ान्यूमेरिक (A-Z, a-z, 0-9) और स्पेशल कैरेक्टर के साथ जटिल बनाएं। ध्यान रखें यूपीआई पिन और क्यूआर कोड स्कैन केवल भुगतान करने के लिए होते हैं, धन प्राप्त करने के लिए नहीं। साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Author: Pramod Gupta
Hello









